क्या (Jaundice) पीलिया होने से जान जा सकती है, क्या liver काम करना बंद कर सकता है?

पीलिया एक ऐसा रोग है जो हेपेटाइटिस “ए” या हेपेटाइटिस “सी” के वायरस संक्रमण के कारण फैलता है| पीलिया रोग आपके शरीर में कई अंगों को अपना शिकार बनाता है और आपके शरीर को बहुत हानि पहुंचा सकता है| पीलिया रोग होने के कारण आपका पाचन तंत्र पूरी तरह खराब हो जाता है और साथ ही इससे शरीर का रंग पीला भी पड़ जाता है| अगर किसी को शरीर में बुखार, कमजोरी, भूख न लगना, लगतार वजन का कम होना, उल्टी आना, पेट में दर्द होना, कब्ज, सिर में दर्द बने रहना, शरीर में जलन और खुजली होना| यह सभी दिक्कतें महसूस हों तो इन्हें बिलकुल भी अनदेखा न करें| क्योंकि यह अक्सर पीलिया होने के संकेतों को दर्शाता है|


मानव शरीर में रेड ब्लड सेल्स एक तय समय यानी 120 दिन बाद टूटते हैं तो उसमें से बिलिरुबिन नाम का बाई-प्रोडक्ट बनता है| शरीर में बनने वाला यह पदार्थ लिवर के माध्यम से मूल या यूरिन के द्वारा शरीर से बाहर निकल जाता है| लेकिन जब आपका लिवर अपना काम ठीक से नहीं कर पाता तो इससे बिलिरुबिन की मात्रा शरीर में बढ़ जाती है और यह आपको पीलिया रोग का शिकार बना देती है| जब आपका लिवर ठीक से काम नहीं करता तो इससे आपके शरीर में काफी सारी दिक्क्क्तें आने लगती है जिसमें से एक पीलिया रोग भी है| और आपको बता दें अगर आप पीलिया रोग को अनदेखा करते हैं तो यह मौत का कारण भी बन सकता है| क्योंकि इस रोग में शरीर में खून की कमी हो जाती है और शरीर में संक्रमण होने का ख़तरा भी बढ़ जाता है|

पीलिया रोग होने के कुछ संकेत:

  • अगर किसी की आँखें और त्वचा पूरी पीले रंग की हो तो संभव है कि वह पीलिया रोग से पीड़ित है..
  • अगर किसी को लगातार सिर दर्द और बुखार होना बना हो,
  • यूरिन पीले रंग की हो रही हो,
  • कुछ खाने या पीने में हमेशा उल्टी हो जाये,
  • अगर किसी का पाचन तंत्र ठीक न हो,
  • हमेशा स्किन में खुजली हो या एलर्जी बनी हो,
  • या फिर बहुत अधिक थकावट महसूस हो तो यह सभी संकेत पीलिया रोग के संकेत है...

जिन्हें देख कर आपको अनदेखा बिलकुल नहीं करना है|

पीलिया रोग होने के कुछ कारण:

  • अधिक मात्रा में शराब का सेवन करना
  • हेपेटाइटिस की समस्या
  • सड़क के किनारे, कटी, खुली, दूषित वस्तुएं खाना और गंदा पानी पीना
  • लम्बे समय से दवाइयों का सेवन
  • पैंक्रियास का कैंसर होने पर

आपके लीवर के काम पर असर पड़ता है और आप पीलिया रोग से पीड़ित हो सकते हैं|

पीलिया रोग से बचने के घरेलू उपाय:

मूली और मुली के पत्ते का रस:-

मूली के हरे पत्ते पीलिया में लाभदायक माने जाते हैं| मूली के रस में भी इतनी ताकत होती है कि यह खून और लीवर से अत्‍यधिक बिलिरूबीन को शरीर से बाहर निकाल देते हैं| पीलिया या हेपेटाइटिस में रोगी को दिन में 2 से 3 गिलास मूली का रस जरुर पीना चाहिये| जिससे आपका लीवर भी स्ट्रोंग होता है साथ ही आप पीलिया जैसे गंभीर रोग से दूर रहते हैं|

आंवला

best Ayurvedic treatment for jaundice

आवंले में भी विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है| पीलिया रोग के लिए आप आमले को कच्‍चा या फिर सुखा कर खाएं या फिर आप इसका जूस भी पी सकते हैं|

नीम

नीम में कई प्रकार के संक्रमण रोधक गुण मौजूद होते हैं| जिस वजह से यह हेपेटाइटिस के इलाज में उपयोगी होता है| साथ ही यह लिवर को अन्दर से साफ़ करता है| जिससे आप पीलिया रोग से बचे रहते हैं| इसकी पत्तयों के रस में शहद मिलाकर सुबह-सुबह पियें|

नींबू

अगर आप पीलिया रोग से बचने के लिए नींबू पानी का सेवन सुबह खाली पेट करें तो यह आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होता है| इसके अलावा आप अनानास का सेवन भी कर सकते हैं| यह आपके लिवर को अन्दर से साफ़ करता है| जिससे लीवर अपना काम ठीक से कर पाता है और आप पीलिया रोग से बचे रहते हैं|

हल्दी

देश के कुछ भागों में, लोगों को यह ग़लतफ़हमी है कि, क्योंकि हल्दी का रंग पीला होता है, पीलिया के रोगी को इसाक सेवन नहीं करना चाहिए| बल्कि ऐसा बिलकुल नहीं है, हल्दी में एंटी-इन्फ्लेमेट्री, एंटीऑक्सिडेंट, एंटी-माइक्रोबियल के गुण मौजूद होते हैं| साथ ही यह संक्रमण के खतरे से भी आपको बचाते हैं| इसका सेवन पीलिया रोग से बचने के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है|

टमाटर का रस

टमाटर का रस पीलिया में बेहद लाभदायक माना जाता है| इसमें विटामिन सी पाया जाता है, जिस वजह से यह लाइकोपीन में रिच होता है| टमाटर के रस में थोड़ा नमक और काली मिर्च मिलाकर पीयें| इससे आप पीलिया रोग से दूर रहते हैं|

इनके साथ कुछ और उपायों को भी आप पीलिया रोग से बचने के लिए शामिल कर सकते हैं:

  • साबुत धनिया को रात भर पानी में भिगोकर रखें, फिर इसके पानी को सुबह खाली पेट पीयें| दो सप्ताह तक ऐसा करने से पीलिया रोग जल्दी ठीक हो जाएगा|
  • रोजना गन्ने के रस का सेवन भी आपको पीलिया रोग से मुक्त करता है|
  • नींबू, संतरा, मौसमी और अमलां का सेवन भी आपको इस रोग से दूर करने में मदद करता है|
  • नीम के पत्ते रस पीने से भी आपको पीलिया रोग से राहत मिलती है|
  • पपीता, आमला, तुलसी, अनानास, छाछ और दही आदि का सेवन करने से भी पीलिया को दूर करता है|

इसके अलावा फैट युक्‍त आहार से बचें, अधिक नमक और कॉफी के सेवन से बचें और ज्यादा मात्रा में मीट और अंडे का सेवन न करें|

तो इन उपायों को शामिल कर के आप पीलिया रोग से दूर रहते हैं|

तो यह हैं पीलिया रोग से जुड़ी कुछ जरुरी जानकारी| जिन्हें अनदेखा करना आपके लिए जानलेवा हो सकता है| अगर आप अपने लिवर की समस्या के लिए सही इलाज़ चाहते हैं तो इसके लिए आयु कर्मा से संपर्क कर सकते हैं| आयु कर्मा का इलाज़ पूरी तरह प्राकर्तिक है| जिसका आपके शरीर में कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ता| आप आयु कर्मा से संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए नंबर पर फ़ोन या मेसेज कर सकते हैं| 011-47772777, +91-9871712050.

Comments